➤ एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है,जो जिब्राल्टर जलसंधि द्वारा यूरोप से पृथक होता है । इसके पूर्व में हिंद महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर है।
➤ अफ्रीका एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत्त, कर्कवृत्त और मकर वृत्त गुजरते हैं।
➤ विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है। इससे होकर विषुवत रेखा गुजरती है। विश्व की सबसे लंबी नदी नील विक्टोरिया झील से निकलती है और भूमध्य सागर में गिरती है।
➤ अफ्रीका में बुशमैन( कालाहारी ), पिग्मी (कांगो बेसिन ),बददु (सहारा मरुस्थल) में मिलने वाली प्रमुख आदिम जातियां हैं।
➤ विश्व का सर्वाधिक गर्म स्थल अल - अजीजिया (लीबिया ) अफ्रीका में ही स्थित है । यहां अब तक सर्वाधिक तापमान 136 डिग्री फारेनहाइट या 58℃, 13 सितंबर 1922 को रिकॉर्ड किया गया था।
➤ अफ्रीका के कांगो नदी विषुवत रेखा को और लिंपोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।
➤ अफ्रीका का ट्रांसवाल क्षेत्र जेब्रा और जिराफ जानवरों के लिए विश्वविख्यात है।
➤ अफ्रीका के ऊपर घास के मैदान सवाना और शीतोष्ण घास के मैदान वेल्ड कहलाते है।
➤ अफ्रीका का सबसे लंबा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है , जो दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के केपटाउन नगर से मिस्र के काहिरा नगर तक जाती है।
➤ मित्र में स्वेज नहर है जो लाल सागर को भूमध्य सागर से मिलाती है इस नहर का निर्माण 1869 ईसवी में किया गया जिसके कारण यूरोप से भारत आने में 7000 किलोमीटर दूरी की बचत होती है। इसकी लंबाई 168 किलोमीटर है । मिस्र द्वारा 1956 ईस्वी में इस नहर का राष्ट्रीयकरण किया गयाहै। स्वेज नहर के दक्षिणी क्षोर पर पोर्ट स्वेज एवं उत्तरी छोर पर पोर्ट सईद पतन है।
➤ अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल में शुतुरमुर्ग नामक चिड़िया मिलती है।
➤ अफ्रीका में किम्बरले खान (दक्षिण अफ्रीका) विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान है।
➤ विश्व का सबसे विशाल हीरा (3,106 कैरेट) को दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खान से जनवरी 1950 ईस्वी को सर थॉमस कुलीनान ने खोजा था । इसलिए इसका नाम कुलीनान हीरा रखा गया।
➤ अफ्रीका में विश्व का सबसे विशाल मरुस्थल सहारा (84,00,000) स्थित है । चाड झील इस मरुस्थल में स्थित प्रमुख झील है।
➤ अफ्रीका में अबीसीनिया का पठार व दक्षिणी अफ्रीका का पठार स्थित है।
➤ दक्षिण अफ्रीका सोना और हीरा के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान रखता है।
➤ दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग को स्वर्णनगर तथा किंबरले को हीरो का नगर कहा जाता है।
➤ दक्षिण अफ्रीका विश्व के 90% क्रोमियम का उत्पादन करता है।
➤ दक्षिण अफ्रीका की न्यायिक राजधानी ब्लोमफानटेन है।
➤ अफ्रीका में सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश कीनिया है।
➤ अफ्रीका में सर्वाधिक जैतून उत्पादित करने वाला देश ट्यूनीशिया है।
➤ स्टैनली जलप्रपात कांगो नदी पर और विक्टोरिया प्रपात जांबेजी नदी पर स्थित है।
➤ नील नदी का उद्गम स्थल विक्टोरिया झील है। आस्वान बांध नील नदी पर बना है।
➤ नील नदी पर बसा सबसे बड़ा शहर काहीरा है।
➤ दक्षिण अफ्रीका के 6 देशों - अंगोला ,बोत्सवाना, मोजांबिक ,तंजानिया, जांबिया और जिंबांबे को फ्रंट लाइन स्टेटस (सीमावर्ती राज्य )कहा जाता है।
➤ हार्न ऑफ अफ्रीका, अफ्रीका के पूर्वी भाग को कहा जाता है इसमें मुख्य रूप से इथियोपिया ,सोमालिया एवं जिबूती नामक देश आते हैं।
➤ भूमध्य रेखा पर स्थित अफ्रीका महाद्वीप के देश है - गैबोन, कांगो गणतंत्र ,युगांडा ,रवांडा कीनिया तथा सोमालिया।
➤ एंटवर्प (बेल्जियम ) विश्व का हीरा व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र है।
➤ अफ्रीका का प्रमुख खजूर उत्पादक उत्पादक देश मिस्र है। मिस्र के किसान फेल्लाह कहलाते हैं।
➤ गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाने वाला देश घाना है।
➤ अफ्रीका में सीसल नामक पौधे से जुट पैदा होता है।
➤ अफ्रीका को अंध महाद्वीप कहते हैं , क्योंकि यह आर्थिक ,सामाजिक ,औद्योगिक ,सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है।
➤ अफ्रीका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश नाइजीरिया है।
➤ अफ्रीका का सर्वाधिक नगरीकृत देश लीबिया है।
➤ अफ्रीका महाद्वीप में नाइजर नदी को पाम तेल की नदी कहा जाता है।
➤ मिस्र को एशिया और यूरोप महाद्वीप का जंक्शन कहा जाता।
➤ अफ्रीका ही एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिसमें से कर्क व मकर रेखा दोनों रेखाएं गुजरती हैं।
➤ कांगो देश को वनों का देश कहा जाता है । विश्व में जल विद्युत शक्ति का की संभावित क्षमता सबसे अधिक इसी देश में है।
➤ किलिमंजारो के पूर्वी ढलानों पर कहवा की कृषि छग्गा जनजाति द्वारा की जाती है।
नोट :- दक्षिणी सूडान अफ्रीका का नवीनतम राष्ट्र है ,जो UNO का 193 वा सदस्य बना है । 9 जुलाई ,2011 को यह स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया । इस ईसाई बहुल देश की राजधानी जुबा है।