यूरोप



यूराल एवं काकेशस पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है। इस महाद्वीप में 46 देश है।यह  विश्व का सर्वाधिक नगरीकृत महाद्वीप है।

यूरोप को  प्रायदीपों का प्रायद्वीप  भी कहा जाता है।

यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर अन्य सभी महाद्वीपों से छोटा है।

यूरोप महाद्वीप उत्तर में उत्तरी ध्रुव सागर दक्षिण में भूमध्य सागर और काला सागर तथा पश्चिम में आंध्र महासागर से घिरा है। 

यूरोप का सर्वोच्च शिखर एलबुर्ज (5642 मी०)रूस में स्थित है ।अल्पस की सबसे ऊंची चोटी माउंट ब्लैक फ्रांस में है।

यूरोप महाद्वीप की सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी डेन्यूब (2,842 किमी०लंबी) ऑस्ट्रिया ,बुलगारिया ,चेक, स्लोवाकिया ,यूगोस्लाविया ,और रोमानिया से होकर बहती हुई यूक्रेन की सीमा के निकट काला सागर में गिरती है । डेन्यूब नदी के तट पर बुडापेस्ट, बुखारेस्ट ,वियाना और बेलग्रेड बंदरगाह स्थित है। 

यूरोप की सबसे लंबी नदी वोल्गा नदी( 3687 कि मी )है ।इसे डान नदी में मिला दिया गया है। इससे काला सागर से होकर समुद्री जहाज महाद्वीप के भीतरी भागों में जाने लगे हैं।

यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर लंदन है जो टेम्स नदी के तट पर बसा है।

फ्रांस की राजधानी पेरिस है ,जो सीन नदी के तट पर बसा है। यह विश्व का सुंदर नगर माना जाता है इसे फैशन की नगरी भी कहा जाता है।

यूरोप के यूक्रेन गणराज्य विश्व का प्रमुख गेहूं उत्पादक क्षेत्र है जो विश्व का अन्न भंडार या रोटी की डलिया कहलाता है। 

इटली विश्व का सर्वाधिक अंगूर व जैतून उत्पादक देश है।

राइन नदी का जलमार्ग यूरोप का सर्वाधिक व्यस्त अंतः स्थलीय जलमार्ग है। 

यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण रेल मार्ग ओरिएंट रेल मार्ग है ,जो फ्रांस के पेरिस नगर से टर्की के कुस्तुनतुनिया  नगर के मध्य तक जाती है। 

क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सर्वाधिक बड़ा देश रूस ,यूरोप महाद्वीप में स्थित है।

शैंपेन शराब विश्व में सबसे अधिक फ्रांस में बनती है।फ्रांस सुरा और सुंदरियों का देश भी कहा जाता है। 

यूरोप के अधिकांश देश को तीन ओर से सागर द्वारा घिरा होने के कारण प्रायद्वीपों का महाद्वीप कहा जाता है।

यूरोप के फिनलैंड को झीलों का देश भी कहते है।

यूरोप का ब्लैक फॉरेस्ट और हाज पर्वत भ्रंशोत्थ पर्वत है।

इटली को यूरोप का भारत कहा जाता है, क्योंकि यह भी भारत की तरह कृषि प्रधान देश है । यहां हिमालय की तरह आल्प्स पर्वत है।

यूरोप में जल विद्युत का सर्वाधिक विकास इटली एवं स्वीडन में हुआ है। 

फ्रांस को हाईन यार्ड और नार्वे को  फियोर्ड तट का देश कहते हैं। 

इंग्लिश चैनल फ्रांस को यूनाइटेड किंगडम से अलग करता है। 

डोवर जलडमरूमध्य से पाई जाने वाली चैनल सुरंग यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को जोड़ती ह।

गल्फ स्ट्रीम जलधारा यूरोप का गर्म कंबल के उपनाम से जाना जाता है।

स्विट्ज़रलैंड को यूरोप का खेल का मैदान कहा जाता है 

नीदरलैंड मैं उत्तरी सागर के तट के साथ बड़े-बड़े तटबंध बनाकर समुंद्र से भूमि प्राप्त की है । इन तटबंधों को डाइक कहते हैं । इस प्रकार प्राप्त भूमि को पोल्डर कहते हैं।

आल्प्स पर्वत का सर्वाधिक विस्तार स्विट्जरलैंड में है। 

स्विट्जरलैंड और इटली के बीच ग्रेट सेंट बरनार्ड दर्रा मार्ग प्रदान करता है। 

आस्ट्रिया एवं इटली के बीच ब्रेनर दर्रा मार्ग प्रदान करता है।

विश्व का सबसे लंबा भूमिगत रेलमार्ग लंदन एवं पेरिस को जोड़ता है। 

पो नदी को इटली की गंगा कहा जाता है।

फ्रांस की सीन नदी इंग्लिश चैनल में गिरती है।

फ्रांस को भूमि व जलवायु की दृष्टि से लघु यूरोप कहा जाता है।

फ्रांस यूरोप का एकमात्र देश है ,जो खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर है। इसे किसानों का देश भी कहते हैं। 

इस रेलवे सुरंग की कुल लंबाई 50.45 किमी है। इसकी गहराई 75 मीटर है । इसकी शुरुआत 6 मई, 1994 को हुआ और 14 नवंबर, 1994 से यात्री सेवा की शुरुआत हुई। 

नार्वे के स्वेलबार्ड दीप में अंतरराष्ट्रीय बीज भंडार बनाया गया है।

ग्रेट ब्रिटेन के अंतर्गत इंग्लैंड ,वेल्स और स्कॉटलैंड सम्मिलित है जो क्रमशः इसके पूर्वी ,पश्चिमी और उत्तरी भाग है । उत्तरी आयरलैंड सहित ग्रेट ब्रिटेन को यूनाइटेड किंगडम कहते हैं । इंग्लिश चैनल डोवर जलसंधि द्वारा यह यूरोप की मुख्य भूमि से अलग है। 

जॉर्जिया, आर्मीनिया व अजरबैजान को संयुक्त रुप से काकेशस राज्य कहा जाता है।

मास्को को पांच सागरों का पतन कहा जाता है ।यह है - कैस्पियन सागर , काला सागर , बाल्टिक सागर, खेत सागर व लडोगा झील।

Ad

loading...