➤ उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है। उसका क्षेत्रफल 2,42,55,000 वर्ग किलोमीटर है। उत्तरी अमेरिका ,मध्य अमेरिका एवं कैरीबियन सागरीय क्षेत्र में कुल 29 देश है।
➤ उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ईस्वी में कोलंबस द्वारा की गई थी । अतः इसे नई-दुनिया कहा जाता है।
➤ 100 डिग्री पश्चिमी देशांतर रेखा इस महादेश के मध्य से गुजरती है।
➤ उत्तरी अमेरिका का नाम अमेरिगो वेसपुस्सी नामक साहसी यात्री के नाम पर अमेरिका पड़ा।
➤ पनामा नहर उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिणी अमेरिका को जोड़ती है, जिससे आंध्र तथा प्रशांत महासागरों के बीच जहाजों का यातायात सुगम हो गया है।
➤ उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों में रेड इंडियन, एस्किमो और इनुत आते हैं । एस्किमो का घर बर्फ का बना होता है ,जिसे इग्लू कहते हैं । वे रेनडियर कुत्ते का उपयोग स्लेज गाड़ी को खींचने में करते है। सील मछली की खाल और हड्डी से नाव बनाते हैं जिसे कयाक कहते हैं । उनका हथियार हारपून कहलाता है।
➤ उत्तरी अमेरिका का उच्चतम पर्वत शिखर माउंट मैकिनले (6194) अलास्का में है । यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है।
➤ उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर न्यूफाउंडलैंड के दक्षिणी पश्चिमी तटीय भाग को ग्रैंड बैंक कहते हैं यह मत्स्य पालन का प्रमुख केंद्र है।
➤ संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी पूर्वी तट (मेक्सिको की खाड़ी) पर चलने वाले चक्रवात हरिकेन और टॉर्नेडो कहलाते हैं।
➤ उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान प्रेयरी कहलाते हैं।
➤ संयुक्त राज्य अमेरिका का डेट्रायट का उद्योग का प्रमुख केंद्र है। और एकरान विश्व का सबसे बड़ा सिंथेटिक रबर और टायर बनाने का केंद्र है।
➤ कनाडा का मॉन्ट्रियल कागज उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है । कनाडा विश्व में सर्वाधिक कागज उत्पादित करने वाला देश है।
➤ उत्तरी अमेरिका में कनाडा यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश है । विश्व में इसका दूसरा स्थान है।(विश्व में प्रथम कजाकिस्तान)
➤ संसार में शीशे और जस्ते का सबसे बड़ा भंडार ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा) में है । यहां का सुलिवान खान विश्व की सबसे बड़ी सीसा-जस्ता खान है। निर्माण प्रक्रिया में जस्ता और शीशा संबंध रूप में मिलते हैं - इसीलिए इसे जुड़वा खनिज भी कहते है।
➤ संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का सर्वाधिक मक्का उत्पादन करने वाला देश है।
➤ विश्व में सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादित करने वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है।
➤ क्यूबा दीप को गन्ने का प्रमुख उत्पादक होने के कारण चीनी का कटोरा कहा जाता है।
➤ जमैका केला उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
➤ मेक्सिको का तट कहवा की खेती के लिए उपयोगिता स्थल है।
➤ उत्तरी अमेरिका का मेक्सिको विश्व में सर्वाधिक चांदी उत्पन्न करने वाला देश है।
➤ संयुक्त राज्य अमेरिका के मोंटाना राज्य के बूटे खान विश्व की सबसे बड़ी तांबे की खान है।
➤ कनाडा का वुड बुफेलो नेशनल पार्क विश्व का सर्वाधिक बड़ा पार्क है, जो उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में ही स्थित है । यह अल्बर्टा प्रांत में स्थित है।
➤ उत्तरी अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल विश्व का सबसे बड़ा स्टेशन है।
➤ विश्व की विख्यात मक्का मंडी संयुक्त राज्य अमेरिका के सेंट लुइस नगर में स्थित है।
➤ न्यूयॉर्क में स्थित अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री विश्व का सबसे बड़ा अजायबघर है।
➤ उत्तरी अमेरिका में स्थित सुपीरियर झील विश्व की सबसे बड़ी ताजे जल की झील है।
➤ संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी भाग में नमकीन पानी का झील ग्रेट साल्ट लेक स्थित है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के यूटाह राज्य में स्थित है।
➤ अमेरिका की सेंट लारेंस नदी झीलों से मिलकर विश्व का सबसे लंबा आंतरिक जलमार्ग बनाती है।
➤ नियाग्रा जलप्रपात ईरी तथा ओंटारियो झील के मध्य स्थित है ।(कनाडा एवं USA की सीमा पर)।
➤ उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर लेबराडोर ठंडी जलधारा एवं गल्फ स्ट्रीम गर्म जल धारा बहती है।
➤ विश्व में गेहूं की मंडी के नाम से विख्यात नगर विनिपेग( कनाडा) है।
➤ उत्तरी अमेरिका के दो अंतरपर्वतीय पठार कोलोरेडो पठार एवं मेक्सिको का पठार है।
➤ रॉकी पर्वत की प्रमुख श्रेणियां है - कासकेड ,सियरा नेवादा , कोस्ट रेंज, सियरा माद्ररे।
➤ फिल्म उद्योग के लिए कैलिफोर्निया का लास एंजिल्स नगर विश्व प्रसिद्ध है । हॉलीवुड यहीं पर है।
➤ सैन फ्रांसिस्को में सिलिकॉन वैली है जो कि सॉफ्टवेयर व कंप्यूटर उद्योग के लिए विख्यात है।
➤ शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है।
➤ उत्तरी अमेरिका की प्रमुख प्रजातियां हैं - रेड इंडियन (मेक्सिको ),नीग्रो (पश्चिमी द्वीप समूह)।
➤ संसार का सबसे बड़ा बंदरगाह न्यूयॉर्क है।
➤ संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय उद्यान है - येलोस्टोन पार्क।( विश्व का प्रथम उद्यान)।
➤ संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एरीजोना तांबा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
➤ संयुक्त राज्य अमेरिका की लोहे की प्रसिद्ध खान है - मेसाबी खान।
➤ संयुक्त राज्य अमेरिका की सोने की प्रसिद्ध खान है - होमस्टेक खान (दक्षिण डकोटा राज्य)।
➤ संसार में सोने की सबसे बड़ी खान ओंटेरियो कनाडा में है।
➤ कनाडा में वायुयानों की को झीलों और सागरों में जमी बर्फ पर भी उतार दिया जाता है ,क्योंकि यहां वायुयान को उतारना आसान होता है । इसे स्की वायुयान कहा जाता है ।
➤ ब्लैक हिल ,ब्लू हिल ,तथा ग्रीन हिल नामक पहाड़ियां संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
➤ हवाई दीप समूह (संयुक्त राज्य अमेरिका) की राजधानी होनोलुलु, ओआहू द्वीप पर स्थित है।
➤ पनामा नहर के दो बंदरगाह कोलन और पनामा है।
➤ कनाडा का क्यूबेक प्रांत फ्रेंच भाषा क्षेत्र है । इसे देश के अंदर देश का दर्जा प्राप्त है।
➤ जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा नगर मेक्सिको सिटी है।
➤ संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में स्थित मृतक घाटी अभिनति घाटी के उदाहरण है। मृतक घाटी में ग्रीष्मकालीन तापमान 55°-56℃ पहुंच जाता है।