➤ पृथ्वी पर भू-भाग की सबसे बड़ी इकाई को महाद्वीप कहते है। संपूर्ण पृथ्वी का स्थल क्षेत्र 7 महाद्वीपों में बांटा है।
- एशिया
- यूरोप
- उत्तरी अमेरिका
- दक्षिणी अमेरिका
- अफ्रीका
- ऑस्ट्रेलिया
- अंटार्कटिका।
➤ एशिया :- एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के आंसू से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ उदित सूर्य से है। यह संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप है एवं यह विश्व के लगभग 30% क्षेत्रफल पर विस्तृत है इस से होकर तीन प्रमुख अक्षांशीय वृत्त विषुवत, कर्क एवं आर्कटिक गुजरते हैं।
➤ एशिया के उत्तर में आर्क्टिक महासागर , दक्षिण में हिंद महासागर और पूर्व में प्रशांत महासागर है। पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर और भूमध्य सागर एशिया और यूरोप की सीमा बनाती है।
➤ लाल सागर और स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करता है।
➤ बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है।
➤ यहां विश्व की लगभग 60% जनसंख्या (सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप) निवास करती है।
➤ एशिया महाद्वीप में अति प्राचीन युग के स्थलखंड अंगारालैंड (रूस एवं चीन) और गोंडवानालैंड (प्रायद्वीपीय भारत) स्थित है।
➤ एशिया महाद्वीप में तीन प्रमुख प्रायद्वीप है - अरब का प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप व इंडोचीन का प्रायद्वीप । अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।
➤ एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वत माला श्रेणी का माउंट एवरेस्ट (8850 मी०) है, जो नेपाल में स्थित है, जहां इसे सागरमाथा के नाम से जानते हैं।
➤ विश्व का सर्वाधिक विस्तृत पठार तिब्बत का पठार है, जो मध्य एशिया में 2,00,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है।
➤ एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर है जिसकी ऊंचाई 4,875 मीटर है । इसी कारण पामीर को विश्व की छत कहते है।
➤ एशिया में विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन है।
➤ एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन तथा सबसे छोटा देश मालदीव है।
➤ एशिया में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है।
➤ एशिया के स्थलरुद्ध (जिसकी सीमा समुद्र को नहीं छूती) देश है - कजाकिस्तान , अफगानिस्तान , मंगोलिया , नेपाल , भूटान, तुर्कमेनिस्तान , उज्बेकिस्तान , किर्गिस्तान , तजाकिस्तान एवं लाओस। स्थलरुद्ध देशो में कजाकिस्तान सबसे बड़ा देश है। जबकि मंगोलिया दूसरा सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश है । लाओस दक्षिण - पूर्व एशिया का एकमात्र स्थलरुद्ध देश है ,यह पूर्व में फ्रांसीसियों का उपनिवेश था।
➤ एशिया में सबसे लंबी नदी यांग्सी तथा अधिकतम गहराई मृत सागर (397मी०)की है।
➤ एशिया में फिलीपींस दीप समूह के पास विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त प्रशांत महासागर में मेरियाना गर्त (11,022 मी० गहरा )है।
➤ विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील (धरातल से 1940 मी० गहरा और समुद्र तल से 1485 मी०गहरा ) स्थित है।
➤ विश्व की सबसे बड़ी झील (आंतरिक सागर )कैस्पियन सागर (3718 00 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत) एशिया महादेश में में ही स्थित है।
नोट :- रूस के एशियाई भाग को साइबेरिया कहते हैं। बैकाल झील एवं कैस्पियन सागर साइबेरिया में ही है।
➤ एशिया में विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील पैंगांग झील (4,267 मी०ऊंचा ) लद्दाख तिब्बत में स्थित है।
➤ एशिया महाद्वीप में विश्व की सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र मासिनराम (11,405 मिमी०) मेघालय ,भारत में है । (इससे पहले चेरापूंजी सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान था।)
➤ एशिया में विश्व की सबसे ऊंची रेलवे लाइन का निर्माण चीन में किया गया है । चीन के छिंगहाई प्रांत से शुरू होकर तिब्बत के लहासा तक फैली इस रेलवे लाइन की ऊंचाई 4,5000 मीटर है।
➤ महावेली गंगा श्रीलंका की सबसे लंबी नदी है।
➤ एशिया में विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) भारत में स्थित है। इसकी लंबाई 1.3 किलोमीटर है। इससे पूर्व खड़कपुर सबसे लंबा प्लेटफॉर्म था।
➤ एशिया महाद्वीप में स्थित चीन विश्व का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश है (दूसरा स्थान जापान)।
➤ विश्व की सर्वाधिक समाचार पत्र पढ़ने वाला देश हांग-कांग है।
- विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश भारत है।
- प्रशांत महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियां हैं - ह्वांगहो, आमूर, सिक्यांग और यांग्त्सीक्यांग।
- आर्क्टिक महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियां हैं(जिसका मुहाना शीत ऋतु में जम जाताहै) - लीना ,ओबे एवं एनेसी।
- भूमध्यसागरीय जलवायु के एशियाई देश - साइप्रस, जॉर्डन , टर्की,इजरायल ,लेबनान आदि।
- एशिया में सर्वाधिक जूट एवं गन्ना उत्पादक देश क्रमशः बांग्लादेश एवं भारत है।
- एशिया में सर्वाधिक जल- विद्धुत का विकास जापान में हुआ है।
- एशिया का सबसे घना बसा द्वीप जावा है।
- एशिया का सबसे बड़ा रेल मार्ग ट्रांस- साइबेरियन रेलमार्ग है। लेनिनग्राद एवं ब्लादिवोस्टकतक जाता है इसकी लंबाई 9,438 किलोमीटर है।
- एशिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग शिकन जापान में है ,जो 53.85 किलोमीटर लंबी है ।समुद्र तल से इसकी गहराई 240 मीटर है।
- एशिया का सबसे बड़ा रबड़ -उत्पादक व निर्यातक देश थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया है।
- एशिया के देश चीन तंबाकू ,गेहूं ,चावल ,चाय ,कपास आदि के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान रखता है।
- एशिया के देश जापान को शहतूत की पत्तियों पर पाले गए रेशम के कीड़ों से प्राप्त कच्चा रेशम पैदा करने में विश्व में प्रथम स्थान है।
- एशिया में विश्व का सर्वाधिक प्राकृतिक रबर उत्पादित करने वाला देश थाईलैंड है।
- एशिया का सबसे अधिक टिन उत्पादक देश मलेशिया है। टिन के निर्यात में यह विश्व में प्रथम स्थान रखता है। मलेशिया के किन्ता -केलांग घाटी में स्थित इपोह टीन खनन का प्रमुख केंद्र है।
- एशिया का सबसे गर्म नगर जैकोबाबाद( पाकिस्तान) है, तथा सबसे ठंडा स्थान बर्खोयांस्क (साइबेरिया )है जहां तापमान क्रमशा 57℃ तथा - 69℃ मिलता है। बर्खोयांस्क को पृथ्वी की का सित ध्रुव भी कहते हैं।
- लाल सागर एवं भूमध्य सागर को जोड़ने वाली नहर स्वेज नहर है।
- एशिया में विश्व का सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक देश इंडोनेशिया है ।बांडुंग इसका सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक केंद्र है । सिनकोना से कुनैन बनाई जाती है जो मलेरिया की दवा है।
- एशिया में विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश जापान है।
- आर्क्टिक एवं प्रशांत महासागर को जोड़ने वाला जलडमरूमध्य बेरिंग जलडमरूमध्य (अलास्का एवं कमचटका प्रायद्वीप के बीच )है।
- जापान का नागासाकी शहर क्यूशू पर स्थित है। जापानी लोगों को चाय अत्यधिक प्रिय है और यह लोग चाय का एक विशेष उत्सव चा- नू- यू मनाते है।
- बेरिंग जलसंधि अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समानांतर स्थित है।
- विश्व में सिंचाई नहरों का सबसे बड़ा जाल पाकिस्तान में है।
- म्यांमार अपने सुंदर बौद्ध मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
- स्वर्णिम त्रिभुज के अंतर्गत लाओस- थाईलैंड -म्यांमार आते हैं।